होली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या मनकीरत औलख और हिमाचली गायक ममता भारद्वाज के नाम रही, देर रात तक गानों पर झूमते रहे दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली गायक ममता भारद्वाज एवं पंजाबी गायक मनकीरत औलख के नाम रही। समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
हिमाचली गायक ममता भारद्वाज ने मंच पर पहुंचते ही समां बांध दिया। उन्होंने बिल्लो रानी कहो तो अभी जान दे दूं, तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी गानों पर दर्शकों को खूब नचाया। रात नौ बजकर दो मिनट बजे स्टार कलाकार मनकीरत औलख मंच पर पहुंचे। उन्होंने जीने मेरा दिल लुटाया ओहो जीने मैनू मार सुटेया गाने से प्रस्तुति का आगाज किया। इसके बाद एक से बढ़कर एक पंजाबी गाने पेश कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
उन्होंने आज नी आजा कुड़िए,असला सांग, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, आज फिर किथे चली है मोरनी बनके, दिल साडा चोरी हो गया की करिए, भाभी मेरी उमर नयाणी मुंडा तुसीं वैली लभेया समेत अन्य कई पंजाबी धमाकेदार गाने पेश किए। इस पर दर्शकों ने डांस किया। देर रात तक गानों पर दर्शक झूमते रहे। इस मौके पर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, कुलदीप पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा,एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में प्रस्तुति देते पंजाबी कलाकार मनकीरत औलख। संवाद