फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाढ़ नियंत्रण के लिए एक किलोमीटर लंबी लगेगी सुरक्षा दीवार

Mon, 02 Mar 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन में ब्यास नदी किनारे लगाई जा रही सुरक्षा दीवार। संवाद
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। ब्यास नदी के किनारे बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने के जल शक्ति विभाग ने सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू कर दिया है। एक किलोमीटर में लगने वाली इस सुरक्षा दीवार के निर्माण पर करीब 6.79 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इस वर्ष के अंत तक निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इससे हर साल होने वाले नुकसान से बचाव होगा। हर वर्ष बरसात के दौरान पानी की मात्रा बढ़ने से जल शक्ति विभाग और स्थानीय लोगों की निजी संपत्ति को नुकसान होता है। लंबे समय से स्थानीय लोग जल शक्ति विभाग से यहां पर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग कर रहे थे।
अब लोगों की मांग पर बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू किया गया है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग उपमंडल नादौन के सहायक अभियंता अमित चौधरी ने कहा कि बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने के लिए नादौन में ब्यास नदी के ऊपर बने पुल से लेकर कोहला तक सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पर कुल 679.31 लाख रुपये की धन राशि खर्च की जाएगी। अब एक किलोमीटर तक सुरक्षा दीवार से विभाग की मशीनरी भी सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें