अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चंबोह के चुहाग गांव का एक व्यक्ति मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गया है। भोरंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।
मिलाप सिंह (64) पुत्र ठुनिया राम सोमवार सुबह अपनी भेड़-बकरियां चराने के लिए खेतों की ओर जा रहा था कि मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों ने धुआं कर उसे मधुमक्खियों के चंगुल से बचाया। लोगों ने निजी वाहन में उसे भोरंज अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर वह उपचाराधीन है। घायल के छोटे भाई पूर्व उपप्रधान केहर सिंह ने बताया कि मधुमक्खियों ने हमला किया है।