फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फार्मेसी ऑफिसर के 19 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती

Thu, 07 Nov 2024 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
15 नवंबर तक ऑनलाइन करवा सकते हैं पंजीकरण
विज्ञापन

हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग में फार्मेसी ऑफिसर (एलोपैथी) के 19 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के कोटे से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस भर्ती में सामान्य वर्ग के भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के 10 पदों के लिए दिसंबर 2006 तक के बैच के अभ्यर्थी पात्र हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के भूूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के तीन पदों के लिए अप्रैल 2019 तक के बैच, अनुसूचित जाति के भूूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के 5 पदों के लिए जून, 2024 तक और अनुसूचित जनजाति के भूूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के एक पद के लिए जून, 2024 तक के बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे।
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के जिन पात्र बच्चों ने अभी तक अपने नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाए हैं, वह 15 नवंबर से पहले विभाग की वेबसाइट ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपने नाम दर्ज करवा दें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें