फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-तताहर सड़क का निर्माण अधूरा, थोड़ी सी बारिश में तालाब बन रही सड़क

Sun, 25 May 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भरेड़ी बाजार में सड़क पर भरा पानी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

भरेड़ी बाजार में खस्ताहाल सड़क से लोग परेशान, दुकानदारों का व्यापार हो रहा प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी

भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से तताहर तक बनाई जा रही सड़क का निर्माण अधर में लटक जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एफडीआर तकनीक से बनने वाली इस सड़क का कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है।
वहीं, बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क में जलभराव हो जाता है। भरेड़ी, चंदरूही सहित कई इलाकों में सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है, जिससे कीचड़ और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सबसे चिंताजनक स्थिति भरेड़ी बाजार में है, जहां स्कूल गेट के सामने सड़क के बीचों-बीच बने गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। वहीं, दोपहिया वाहनों के लिए यह मार्ग अत्यधिक जोखिम भरा बन गया है।
विज्ञापन

पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैणी, लखविंदर सिंह, मनोज कुमार, राजेश कुमार, चमन लाल, दीपक शर्मा, संजय, रवि कुमार और अनिल कुमार ने कहा कि बारिश के पानी में गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना होती है। कीचड़ और जलभराव के कारण ग्राहक बाजार तक पहुंचने से कतरा रहे हैं, जिससे व्यापार में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरे सड़क निर्माण कार्य को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए। जल निकासी की समूचित व्यवस्था, नियमित सफाई और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें