टौणी देवी/हमीरपुर (हमीरपुर)। मौसम के अचानक करवट लेने से जिले में कई जगह शुक्रवार को बारिश हुई। शाम के समय हुई बारिश से यहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जगह पर बारिश लोगों के लिए आफत बनकर बरसी।
इसके चलते टौणी देवी में दोपहर तीन बजे से शुरू हुई बारिश के कारण टिक्करी में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। टौणी देवी में एनएच 03 कार्य के कारण पानी की निकासी नालियाें का निर्माण किया जा रहा है। कई जगह निकासी नालियां बन गई हैं, लेकिन कई जगह निकासी नालियों का निर्माण कार्य नहीं हुआ है, जिस कारण बारिश का पानी अकसर घरों में चला जाता है।
लोगों के मुताबिक यदि जल्द नालियां नहीं बनाई गईं, तो बरसात में स्थिति और भी खराब हो सकती है। एनएच 03 निर्माण कंपनी के साइट इंजीनियर सुशील कुमार ने कहा कि एनएच 03 का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
वहीं, हमीरपुर शहर सहित भरेड़ी, सुजानपुर सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। तेज बारिश के चलते हमीरपुर में बिजली सेवाएं बाधित हो गईं। बिजली सेवाएं बाधित होने के कारण लोग भी खासे परेशान हुए। बारिश के कारण दो से तीन बार बिजली भी बाधित हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने कहा कि हल्की से बारिश होने के कारण बिजली चली जाती है। लोगों ने बिजली बोर्ड से आग्रह किया है कि बिजली सेवाओं को दुरुस्त किया जाए।
सचित्र
सैनिक स्कूल भवन परिसर में पेड़ पर गिरी बिजली
घटना के समय अभ्यास के लिए मैदान में जा रहे थे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर परिसर के समीप शनिवार शाम साढ़े चार बजे के करीब आसमान से बिजली गिरने के कारण पेड़ टूटकर ध्वस्त हो गया। हादसा स्कूल परिसर के वीर स्मारक ब्लॉक के पास हुआ। हादसे के दौरान विद्यार्थी स्मारक के पास बने मैदान में खेल अभ्यास के लिए जा रहे थे। हालांकि बारिश के कारण बच्चे शेड में ही खड़े हुए थे। पेड़ के टूटने से भवन परिसर में शीशे की खिड़कियां और टीन को काफी नुकसान हुआ है।
गनीमत रही की कोई भी बच्चा, अध्यापक और स्टाफ सदस्य बिजली और पेड़ की चपेट में नहीं आया। पेड़ गिरने से स्कूल परिसर में बिजली भी बाधित हो गई, जो कि देर शाम को बहाल हुई। स्कूल प्रधानाचार्य ग्रूप कैप्टन रचना जोशी ने कहा कि साढ़े चार बजे के करीब आसमान से बिजली गिरने के कारण पेड़ टूटकर ध्वस्त हो गया। हादसा स्कूल परिसर के वीर स्मारक ब्लॉक के पास हुआ। हादसे के दौरान विद्यार्थी स्मारक के पास बने मैदान में खेल अभ्यास के लिए जा रहे थे। बिजली गिरने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। स्टाफ और विद्यार्थी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
हमीरपुर में बारिश के बीच गंतव्य की ओर निकलते लोग। संवाद
हमीरपुर में बारिश के बीच गंतव्य की ओर निकलते लोग। संवाद
हमीरपुर में बारिश के बीच गंतव्य की ओर निकलते लोग। संवाद
हमीरपुर में बारिश के बीच गंतव्य की ओर निकलते लोग। संवाद
हमीरपुर में बारिश के बीच गंतव्य की ओर निकलते लोग। संवाद