फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: परेशान मत करो, कहकर सोने के चला गया बहादुर, सुबह फंदे से लटका मिला

Tue, 06 May 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज/डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत गांव रूढान में एक व्यक्ति का शव घर में पंखे से लटका मिला है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय बहादुर सिंह उर्फ रवि पुत्र नानक चंद निवासी रूढान, डाकघर बलोह, तहसील भोरंज के रूप में हुई है। घटना की सूचना सुबह करीब 10:15 बजे पर दूरभाष के माध्यम से भोरंज थाना में पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मृतक के शरीर की जांच के साथ-साथ उसके कमरे की तलाशी ली गई। एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिससे यह संकेत मिला है कि वह बहादुर काफी समय से मानसिक अवसाद से जूझ रहा था। बहादुर सिंह जापान में एक कंपनी में कार्य करता था।
विज्ञापन

वह तीन दिन पहले ही जापान से अकेला घर आया था। परिवारजनों के मुताबिक वह डिप्रेशन में था। रात को खाना खाने के दौरान जब वह कमरे में जा रहा था तो उसके बड़े भाई ने डिप्रेशन में रहने का कारण पूछा। इस दौरान बहादुर सिंह ने कहा कि परेशान मत करो, सोने दो कहकर अपने कमरे में चला गया। जब सुबह वह उठा नहीं तो परिवारजन कमरे में गए तो देखा कि वहां पर बहादुर सिंह का शव पंखे से लटका है। घरवालों ने सूचना पंचायत प्रधान गौरव शर्मा को दी। प्रधान ने भोरंज पुलिस को जानकारी दी। इस दौरान थाना प्रभारी भोरंज प्रशांत ठाकुर, डीएसपी लालमन सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और एक सुसाइड नोट, बैग, दो फोन, डिप्रेशन की दवाई का रैपर अपने कब्जे में लिए। शव का पोस्टमार्टम हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में करवाया गया है। उसने 18 साल पहले जापानी लड़की से शादी की थी। वह अपने पीछे पत्नी, 12 साल का बेटा और छह साल की बेटी छोड़ गया। सोमवार को भोरंज के दिम्मी में निजी अस्पताल में उसका पत्थरी का आप्रेशन था लेकिन उसने यह कदम उठा लिया।



पुलिस थाना भोरंज के तहत एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। शव का हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भगत सिंह ठाकुर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें