फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती

Tue, 06 May 2025 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. पूजा शर्मा की नियुक्ति हुई है। यहां पर अब आयुर्वेद पद्धति से महिला रोगों का उपचार होगा। डॉ. पूजा ने डेपुटेशन पर अस्पताल में ज्वाइन किया है। करीब छह महीने तक उनकी नियमित सेवाएं मरीजों को मिलती रहेंगी। हालांकि अब तक अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं नहीं मिलती थीं, जिस कारण महिलाओं को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ता था। पहली बार अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं मिलेंगी। यहां पर सेवाओं का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल में काफी समय से महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की जा रही थी। उधर आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप ठाकुर ने कहा कि सरकार मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में पहली बार स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में हुई है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पद्धति में विभिन्न बीमारियों का इलाज संभव है। यही कारण है कि आयुर्वेद में लोगों का रुझान बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें