पर्याप्त बारिश से मक्की की बिजाई के लिए खेतों में हुई नमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में बुधवार को चार बजे के बाद एक घंटे तक बदरा खूब बरसे। इससे लंबे समय से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। किसान मक्की की बिजाई का कार्य कर सकते हैं। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। पहले बारिश न होने से मक्की की बिजाई का काम एक माह देरी से शुरू होगा।
बुधवार को दिन में गर्मी भी खूब रही। शाम को हुई बारिश के बाद तापमान में कमी और लोगों ने ठंडक महसूस की। इस बारे में कृषि विभाग के उपनिदेशक शशि पाल अत्री ने कहा कि बारिश हो गई है और किसान अब बिजाई कर सकते हैं। जिले में 28 हजार हेक्टेयर भूमि में मक्की की खेती की जाती है। 75 हजार किसान परिवार इससे जुड़े हैं। खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। किसान बिजाई कर सकते हैं। बारिश फसल की बिजाई के लिए अनुकूल है।