धनेटा/डिडवीं/हमीरपुर। जिले के तीन स्कूलों में सोमवार को एक साथ अंडर-17 और 19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर से 597 छात्रा खिलाड़ी 16 प्रकार के मेजर और इंडोर विभिन्न खेल मुकाबलों में भाग ले रही हैं।
पहले दिन हुए अंडर-19 वर्ग में बास्केटबाल का पहला मुकाबला बधानी और धबीरी के बीच हुआ, जिसमें बधानी स्कूल ने 60-42 के अंतर से धबीरी स्कूल को हराया। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना-करौर में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के ढांचागत विकास के लिए कार्य कर रही है।
स्कूल प्रधानाचार्य जोगिंदर सिंह और एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 157 छात्राएं हॉकी, बास्केटबाल और हैंडबाल की तीन मुख्य स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं। बारिश अधिक होने के कारण हैंडबाल और हॉकी मुकाबले नहीं हुए।
मंगलवार को स्नाही और पनसाई के बीच हैंडबाल का पहला मुकाबला होगा। इसी क्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 160 खिलाड़ी छात्राएं जूडो, बॉक्सिंग, रेसलिंग, ताइक्वांडो, भारोत्तोलन और टेबल टेनिस सहित नौ इंडोर गेम्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है।
प्रतियोगिता में पहले दिन कुश्ती में डिडवीं विजेता, हैप्स विकासनगर उपविजेता, जूडो में डिडवीं विजेता ऊहल और कांगू उपविजेता, टेबल टैनिस में धनेटा विजेता और हमीरपुर पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा में जिला स्तरीय बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य एवं पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुनील दत्त बिट्टू ने किया।
स्कूल प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा एवं समन्वयक ललिता ठाकुर ने कहा कि कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन में 280 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में पहले दिन बैडमिंटन के मुकाबले में भोरंज ने बिझड़ी का हराया। अंडर-17 वॉलीबाल में सोहारी ने चकमोह को हराया।
वहीं, बारिश ज्यादा होने के कारण अन्य मैच आज नहीं हो सके। उच्चत्तर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मौही राम चौहान ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल प्रभारियों के साथ बैठक करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गौना करौर स्कूल में जिला स्तरीय मेजर अंडर-14 व 19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर शपथ समारोह म
गौना करौर स्कूल में जिला स्तरीय मेजर अंडर-14 व 19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर शपथ समारोह म