फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल की लैब पर एक साल से लटक रहा ताला, मरीज परेशान

Sun, 04 Jan 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुरजीत कुमार
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की लैब में एक साल से ताला लटक रहा है। इसका मुख्य कारण यहां पर लैब टेक्नीशियन के पद का रिक्त होना है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से रिक्त पद को भरने के लिए आयुष विभाग को चिट्ठी लिखी जा चुकी है, लेकिन अभी तक पद खाली पड़ा है।
विज्ञापन

बिना लैब टेक्नीशियन के यहां पर आ रहे मरीजों को विभिन्न टेस्टों के लिए भटकना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 50 से अधिक ओपीडी रहती है। चिकित्सकों की ओर से जांच के बाद मरीजों को टेस्ट के लिए लिखा जा रहा है, लेकिन टेस्ट नहीं होने से उन्हें मायूस होना पड़ता है।
हालांकि कुछ मरीज तो टेस्ट रेडक्रॉस की लैब में करवा रहे हैं, जबकि कुछ मरीजों को निजी लैब का रुख करना पड़ता है। निजी लैब में मरीजों को टेस्ट के लिए अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन


आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर से लैब टेक्नीशियन 31 दिसंबर, 2024 को सेवानिृवत्त हो गए। उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को सुविधा देने के लिए आउटसोर्स पर एक व्यक्ति के ऑर्डर जारी किए, लेकिन उस व्यक्ति ने ज्वाइन ही नहीं किया, जिस कारण अभी तक कोई भी व्यक्ति यहां पर लैब टेक्नीशियन के पद पर सेवाएं नहीं दे रहा है। वहीं, मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से लैब टेक्नीशियन का पद जल्द भरने की मांग की है।



लैब टेक्नीशियन का पद लंबे समय से रिक्त है। अस्पताल प्रबंधन को जल्द से जल्द इस पद को भरना चाहिए। रिक्त पद भरने से मरीजों को राहत मिलेगी। -राजेश कुमार

अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। एक पद इतने लंबे समय से खाली रहना चिंता का विषय है। -तारा चंद

मेडिकल कॉलेज में काफी भीड़ होती है। इस भीड़ से बचने के लिए मरीज आयुर्वेदिक अस्पताल की लैब का रुख करते थे। यहां भी टेस्ट नहीं हो रहे हैं। -राकेश कुमार
विज्ञापन


आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में चिकित्सक स्वास्थ्य जांच तो कर देते हैं, लेकिन यहां पर टेस्ट की सुविधा नहीं है। जल्द टेस्ट की सुविधा मिलनी चाहिए। -सुरजीत कुमार



...

लैब टेक्नीशियन का पद रिक्त है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। मरीज रेडक्रॉस की लैब में आसानी से टेस्ट करवा रहे हैं। -डॉ. दिलीप ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक, आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर

सुरजीत कुमार

सुरजीत कुमार

सुरजीत कुमार

सुरजीत कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें