फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मियों के एरियर का शीघ्र हो भुगतान : शर्मा

Sun, 10 Mar 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक का रविवार को अध्यक्ष पीडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार द्वारा वित्त विभाग में प्रतिकूल पक्ष को हटाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही मांग की कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में आगामी 21 मार्च को संगठन द्वारा पीएचसी धनेटा में लगवाए जा रहे निशुल्क नेत्र जांच शिविर की रूपरेखा भी तैयार की गई। संघ के महासचिव विजय चौधरी ने कहा कि शिविर को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष पीडी शर्मा ने जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। उन्होंने सदस्यों और अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आग्रह किया कि शिविर को सफल बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर जुगल किशोर, सुरेश रतन, सुभाष बस्सी, रतन चंद, मंसाराम, विशंभर दत्त, ओम प्रकाश, बलदेव जमवाल, यशपाल राणा, नानक चंद, ओम प्रकाश, आनंद, बेली राम जयसवाल, मदनलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें