फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय विश्वविद्यालय में महिला साहित्यकारों को किया सम्मानित

Sun, 10 Mar 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्र कवि संगम हिमाचल ने महिला साहित्यकारों और सेविकाओं को राज्य स्तरीय महिला साहित्यकार और समाज सेवा सम्मान से अलंकृत किया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सप्त सिंधु परिसर में हुआ। इसमें सीयू के अधिष्ठाता डॉ. संजीत सिंह ठाकुर मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा ने की। इस सम्मान समारोह में विशेष अतिथियों में प्रभारी शक्ति चंद राणा, उपाध्यक्ष युद्धवीर टंडन, अध्यक्ष चंबा विकास गुप्ता, प्रभात राणा, उदयवीर भारद्वाज, रजनीश धवाला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान साहित्य, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. शशि पूनम, कमलेश सूद, सुरेश लता अवस्थी, अनीता भारद्वाज, उषा कालिया, अरुणा व्यास, अनु ठाकुर, पूजा सूद, विजय कुमारी, अर्चना सिंह, कल्पना गांगटा, मीना चंदेल, उपासना पुष्प, ललिता कश्यप, रविंद्रा कुमारी, रुचिका परमार, सुनीता कौल, मंजू शर्मा, डॉ प्रिया शर्मा, डॉ श्वेता शर्मा, सुमन बाला, डॉ. सत्येंद्र डोहरू, डॉ. स्नेह लता नेगी, अरुणा भारद्वाज, कांति सूद, आशा शर्मा, निरूपमा सिंह, सरोज परमार, मोनिका सिंह, रीना भारद्वाज, डॉ. सपना नेगी, उमा ठाकुर, संतोष शर्मा, संतोष कालरा, मनु विनीत, मंजू सूर्यवंशी, डॉ. कविता बिजलवान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें