फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आगामी वर्ष से सामाजिक न्याय माह के रूप में मनाया जाएगा अप्रैल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली से लेकर 30 अप्रैल तक मनाई जाएंगी महापुरुषों की जन्मतिथि की जयंतियां
विज्ञापन


वर्तमान में आर्थिक असमानता सबसे बड़ी चुनौती : संजीव
हमीरपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित हुआ राज्यस्तरीय अधिवेशन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शनिवार को हमीरपुर में राज्यस्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें 200 से अधिक दलित समाजसेवी संगठनों के चुने हुए पदाधिकारियों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय अधिवेशन में पार्टियों और जातियों से ऊपर उठकर अपने सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हुंकार भरी। अधिवेशन में ओंकार सिंह भाटिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि समूचा भारतवर्ष बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के अहसानों का ऋणी है। बाबा साहब ने कर्मयोगी बनकर भारत के संविधान को प्रामाणिक एवं जीवंत दस्तावेज बनाकर भारत के नवनिर्माण में उत्कृष्ट भूमिका अदा की है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित महासभा के प्रदेशाध्यक्ष होशियार सिंह रंगीला ने की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद और आजादी से पहले सबसे ज्यादा प्रासंगिक और दुनिया के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे व्यक्ति बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ही थे। भीमराव आंबेडकर की ओर से बनाए गए समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव नगवान ने कहा कि वर्तमान में आर्थिक असमानता सबसे बड़ी चुनौती है। आज एक फीसदी लोगों के पास 60 फीसदी संसाधन और भारत की धनराशि है। 10 फीसदी लोगों के पास 90 फीसदी संसाधन पर कब्जा है। अधिवेशन में बाबा साहब के सराहनीय कार्यों को याद किया। विभिन्न दलित समाजसेवी संगठनों ने अप्रैल को सामाजिक न्याय माह के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया। आगामी वर्ष से पहली अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक पूरा माह सामाजिक न्याय का महीना रहेगा। इसे सभी दलित समाज से भी संगठनों ने लगातार मनाने का निर्णय लिया तथा सभी महापुरुषों को भी उनकी जन्मतिथि पर जयंतियां मनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी महेंद्र सिंह, जय भीम युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सफल डोगरा, वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष राजकुमार, जय भीम संगठन प्रदेश महामंत्री सन्नी कुमार, रमाबाई कल्याण महासंघ की अध्यक्ष दीपा देवी और सिद्ध चानो सभा के अध्यक्ष राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें