फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई हमीरपुर में 30 युवाओं को मौके पर ही दिए नियुक्ति पत्र

Fri, 15 Nov 2024 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आईटीआई हमीरपुर में आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में पहुंचे युवा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, परवाणु और पंचकूला की विभिन्न कंपनियों में कई पदों को भरने के लिए अलायंस जॉब एजेंसी ने वीरवार को आईटीआई हमीरपुर में युवाओं के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार में चयनित 30 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी दे दिए गए। आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने कहा कि इन साक्षात्कार में विभिन्न जिलों के दसवीं एवं बारहवीं पास, आईटीआई और पॉलीटैक्निक डिप्लोमा धारक और बीटेक डिग्रीधारक युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली निजी कंपनी ने पांच अभ्यर्थियों, देसरी कंपनी ने 12, तीसरी ने आठ, चौथी ने तीन और पांचवीं कंपनी ने दो अभ्यर्थियों का चयन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इन चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें कंपनी की ओर से ईपीएफ, ईएसआई, ओवर टाइम भत्ता, वर्दी एवं सुरक्षा किट, सस्ता खाना और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। प्रधानाचार्य ने सभी चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं तथा कैंपस इंटरव्यू के आयोजन के लिए एजेंसी की टीम का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें