फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एपीएमसी ने आपदा राहत कोष में दिया 2.51 लाख का चेक

Tue, 28 Oct 2025 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में सीएम को सौंपा चेक, समिति की प्रस्तावित योजनाओं पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अजय शर्मा की अगुवाई में शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की । इस दौरान उन्होंने आपदा राहत कोष के लिए समिति की ओर से 2.51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, अन्य मनोनीत सदस्यों विजय बन्याल, नीलम ठाकुर, रमेश पराशर, सुनील कुमार, दीप कुमार, केवल शर्मा और अन्य सदस्यों से हमीरपुर जिले में एपीएमसी की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में फोरलेन हाईवे के आसपास प्रस्तावित सब्जी मंडी के निर्माण को लेकर एपीएमसी के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने नादौन में प्रस्तावित अनाज मंडी और कोल्ड स्टोर के निर्माण की संभावनाओं पर भी एपीएमसी के पदाधिकारियों से रिपोर्ट ली। एपीएमसी अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में प्रस्तावित इन बड़ी परियोजनाओं से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताओं एवं प्रक्रियाओं को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें