फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पीएसी अध्ययन दौरे में अनुराग ठाकुर ने सीएसएमटी का किया निरीक्षण

Wed, 23 Sep 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विक्टोरिया टर्मिनस में सार्वजनिक लेखा समिति (पीएसी) के सदस्यों के साथ  निरीक्षण करते सांसद अनुर
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संसद की सार्वजनिक लेखा समिति (पीएसी) के सदस्यों के साथ आधिकारिक अध्ययन दौरे के दौरान मध्य रेलवे मुख्यालय और ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) का दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान समिति के सदस्यों ने वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मध्य रेलवे क्षेत्र में चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास, परिचालन दक्षता और रेलवे के आधुनिकीकरण से जुड़ी पहलों की समीक्षा की।
सीएसएमटी के निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, यात्री दबाव के प्रबंधन और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विरासत के संरक्षण से जुड़े पहलुओं का भी जायजा लिया गया।
विज्ञापन

आधिकारिक निरीक्षण के बाद समिति के सदस्य मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे और दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यह अध्ययन दौरा रेलवे की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं और आधारभूत संरचना से जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रत्यक्ष अवलोकन का अवसर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें