फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ने नवाजे महिला मंडल, खिलाड़ी और मेधावी

Mon, 09 Jan 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
anurag thakur - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने बोहणी में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का उद्घाटन किया। इसके बाद बलोह सहकारी सभा के वार्षिक कार्यक्रम में पहुंचने पर सहकारी सभा की अध्यक्ष संतोष जसवाल, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक देश राज शर्मा की अगुवाई में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सहकारी सभा के सदस्यों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि सहकारिता हमें संस्कार सिखाती है। अनुराग ने कहा सहकारिता समाज में एकजुट होकर लक्ष्य की ओर बढ़ना सिखाती है।

उन्होंने लाडली बेटी अभियान के अंतर्गत महिलाओं को सम्मानित किया। महिला मंडलों, खिलाड़ियों, मेधावी छात्रों और सहकारिता क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल कौशल, मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, त्रिलोक ढडवाल, अभयवीर लवली, राज कुमारी, सुलोचना देवी, वीना कपिल, आदर्श कांत, विशाल, अनिल परमार, अजय रितु, अजय प्रसाद, अभिषेक जोशी, अभिषेक मनु, जग सिंह ठाकुर, पंकज मिन्हास, मंजीत ठाकुर, संजीव शर्मा, अनीश शर्मा, तेन सिंह, जोगिंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें