फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री न बनाए जाने से अवसाद में अनुराग : प्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, जनता की आवाज उठा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। देश की संसद के अंदर दस वर्ष बिना नेता प्रतिपक्ष के मनमाने और तानाशाही तरीके से चलाने की आदत के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सांसदों को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जनता और देश से जुड़े सवालों से अब परेशानी हो रही है। इसकी वजह से सत्ता पक्ष के नेता असंसदीय, घृणित, असभ्य और अमाननीय भाषा का इस्तेमाल करने पर उतारू हो चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने हमीरपुर से जारी प्रेस बयान में कहा कि जिस राहुल गांधी के नाना जवाहर लाल नेहरू ने देश की आजादी के संघर्ष में जीवन के तेरह वर्ष जेलों में गुजारे, जिसकी दादी ने देश की अखंडता अक्षुण रखने के लिए अपनी छाती पर दर्जनों गोलियां खाईं, जिसके पिता के शरीर के बम ब्लास्ट में चिथड़े कर दिए गए, आज उसके सवालों से डरे, सहमे और झुंझलाए भाजपा नेता उसकी जाति को लेकर भद्दी टिप्पणियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू ने विपरीत विचारधारा के श्यामा प्रशाद मुखर्जी को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर देश की राजनीति में एक नज़ीर कायम करने का कार्य किया था। आज देश में नफऱत और तानाशाही का प्रतीक बन चुके हुक्मरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दुश्मन समझ कर अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो नेता देश और जनता के मुद्दों को संसद में आवाज़ दे रहा है और एक टी शर्ट में किसान, मजदूर, मेकेनिक, दलित, आदिवासी, युवाओं और महिलाओं का हिमायती बन उनके लिए संघर्ष कर रहा है, भाजपा नेता उनकी आवाज़ को बंद नहीं कर सकते। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में मंत्री नहीं बनाए जाने के चलते वे अवसाद की स्थिति में हैं और प्रधानमंत्री को प्रसन्न करने के मकसद से ही वह राहुल गांधी के विषय में अशोभनीय तथा अभद्र टिप्पणियां करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें