फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पुलिस जवानों का होगा हेल्थ ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ने की पहल
विज्ञापन


जिले में 430 के लगभग अधिकारी-कर्मी दे रहे सेवाएं

डीएसपी और एसएचओ को दिया गया ऑडिट का जिम्मा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में पुलिस जवानों का हेल्थ ऑडिट होगा। जिला पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ने यह पहल की है। पुलिस जवानों की सेहत अच्छी रहे इसके लिए यह पहल की गई है। डीएसपी और एसएचओ स्तर के अधिकारियों को इस कार्य को पूरा करने का जिम्मा दिया गया है। इस योजना के तहत जिले के पांचों पुलिस थाना, छह चौकियों और पुलिस लाइन दोसड़का के साथ एसपी कार्यालय में सेवाएं दे रहे पुलिस जवानों को शामिल किया गया है।

इस पहल का यह लक्ष्य है कि जवानों को फिट रखा जा सके और यह भी पता लगाया जा सके कि पुलिस जवान किन बीमारियों से जूझ रहे हैं। जनसंख्या घनत्व की दृष्टिगत हमीरपुर जिला प्रदेश में नंबर एक पर है लेकिन यहां पर पुलिस की नफरी बेहद कम है। पुलिस जवानों को कई बार 24 घंटों तक भी लगातार सेवाएं देनी पड़ रही हैं। जिला में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की संख्या महज 430 है जो बेहद कम है। ऐसे में पुलिस जवानों पर कार्य बोझ आना स्वभाविक है। इस कार्य के बोझ के चलते पुलिस कर्मी कई तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियों से जूझ रहे हैं। मानसिक तनाव भी पुलिस कर्मियों में देखा जा रहा है। ऐसे में जिला पुलिस की यह पहल कर्मचारियों की असल समस्या को जानने में कारगर साबित हो सकती है। हेल्थ ऑडिट से यह पता चल पाएगा कि पुलिस जवान किस तरह की बीमारियों से अधिक जूझ रहे हैं और कैसे इन बीमारियों से बचा जा सकता है। इस हेल्थ ऑडिट के आधार पर जिला पुलिस बीमारियों से बचाव के सामूहिक कदम उठाएगी ताकि पुलिस कर्मी सेहतमंद रहे और अपनी डयूटी भी सही ढंग से कर सके। इस हेल्थ ऑडिट के तहत थाने ओर चौकियों में पुलिस कर्मियों की टेस्टिंग जारी है। अगस्त माह में हेल्थ ऑडिट के आधार पर जिला पुलिस प्रभावी कदम उठाएगी।
विज्ञापन




कार्य अंतिम चरण में

अधिकतर थानों और चौकियों में इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया गया है। इस हेल्थ रिपोर्ट को अगस्त माह में तैयार कर लिया जाएगा। हालांकि, इसमें विभागीय कोर्स करने वाले जवानों और गर्भवती महिला पुलिस कर्मियों को फिलहाल शामिल नहीं किया गया। ऐसे कर्मचारियों की संख्या कम है लेकिन इन कर्मियों को बाद में इस रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। हेल्थ रिपोर्ट के परिणाम के आधार पर बीमारियों से बचाव के विशेषज्ञों के सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन




कोट

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि पुलिस जवान सेहतमंद होंगे तभी वे ड्यूटी सही ढंग से दे पाएंगे। यह प्रयास किया जा रहा है कि टेस्टिंग से बीमारियों और बीमारी की वजह का पता लगाया जा सके। मानसिक तनाव भी पुलिस जवानों में कई दफा ड्यूटी के दौरान चलते रहता है। जवानों को थाना स्तर पर खेलों से जोड़ कर इस तनाव को कम किया जा सकता है। इसके अलावा जवानों की ओवरऑल हेल्थ रिपोर्ट तैयार करने के बाद इसके समाधान का प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें