फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टा बरामदगी मामले में एक और युवक गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर की टीम ने चिट्टा बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी के साथ वित्तीय लेनदेन और संपर्क पाए जाने पर एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को तफ्तीश के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान मुख्य आरोपी शशिकांत और युवक अरविंद के बीच वित्तीय लेनदेन के मामले सामने आए, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी भोटा क्षेत्र के झिरालड़ी का रहने वाला है।
बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की रिमांड मिली है। इसके अलावा चिट्टे के मामले में अन्य तीन युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दें कि पुलिस की टीम ने चार मार्च को शशिकांत को स्वाहल में 15.52 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इस दौरान पूछताछ के दौरान दो अन्य युवकों के नाम सामने आए थे, जिन्हें पुलिस ने छह मार्च को गिरफ्तार किया था। अब छानबीन के बाद अरविंद के साथ आरोपी शशिकांत के साथ वित्तीय लेनदेन की पुष्टि हुई है। एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे के मामले में एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया, जिसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें