फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के पास बनेगा सीबीएसई स्कूल

Thu, 12 Mar 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के समीप सीबीएसई स्कूल बनेगा। बुधवार को निर्माण कार्य के संबंध में एसडीएम के निर्देशों पर राजस्व विभाग और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की टीम ने भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नौहंगी के पास भूमि को चयनित किया गया। इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज के निर्माण के चलते राजकीय प्राथमिक पाठशाला बन्ह व माध्यमिक पाठशाला का अधिग्रहण किया जा चुका है। स्कूलों को अस्थाई तौर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस में शिफ्ट किया गया है। ऐसे में लंबे समय से स्थानीय लोग प्रदेश सरकार से स्कूल का निर्माण करवाने की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों की मांग पर सरकार की ओर से भविष्य की मांग को देखते हुए चिकित्सकों व स्थानीय लोगों के बच्चों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। राजस्व विभाग ने भूमि का सर्वे कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे आगामी समय में मेडिकल कॉलेज के साथ लोगों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्कूल की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती, नायब तहसीलदार कांगू बलवंत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें