फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश मेरा रंगीला...पर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
बणी स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष कमल नयन शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। प्रधानाचार्य निर्मल ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट उपस्थित सभी अभिभावकों और गण्यमान्यों के समक्ष पढ़ी।
विज्ञापन

बच्चों ने देश मेरा रंगीला..., चक दे इंडिया..., जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया...., गिद्दा, पहाड़ी नाटी आदि की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर कविता के जरिये लोगों को जागरूक किया गया। मुख्यातिथि कमल नयन शर्मा ने छात्रों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया है। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा समय बच्चों के लिए निकालें। उनकी हर एक्टिविटी पर ध्यान दें। बच्चों को व्यायाम के बारे में भी प्रेरित किया। उन्होंने मेधावी छात्रों को इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलदीप कुमार, राजेश कुमार, नरेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें