गीताजंलि पब्लिक स्कूल धनेटा में वार्षिक समरोह के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
धनेटा (हमीरपुर)। गीताजंलि पब्लिक स्कूल धनेटा में रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूल के अध्यक्ष बीएल चड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा, लोक नृत्य, समूह गान, एकल गीत, देश भक्ति गीत सहित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
निदेशक सतीश चड्डा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य सुनैना चड्ढा और मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों तथा उनके माता-पिता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. राजेश जंगा, प्रधान मधुबाला, बीडीसी सदस्य कंचन बाला, पुष्पा देवी, हरदीप ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।