फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले पर लघु नाटक से नम हुई दर्शकों की आंखें

विज्ञापन
हिमाचल पब्लिक स्कूल सुजानपुर के वार्षिक समारोह में देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। हिमाचल पब्लिक स्कूल सुजानपुर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। जहां विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से देश भक्ति का जज्बा दिखा लोगों की आंखें नम कर दीं। वहीं, पंजाबी गिद्दा और पहाड़ी नाटी पर धमाल मचा कर खूब वाहवाही लूटी। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त वाइस चांसलर सेंटर यूनिवर्सिटी डॉ. योगेंद्र सिंह वर्मा ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को खेलों के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षाविद् होना जीवन को उज्जवल बनाता है। शिक्षा से अच्छे नागरिक की पहचान होती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती और गणेश वंदना से हुई। छोटे बच्चों ने टुकुर-टुकुर, गोविंदा...फनी डांस, हिमाचली नाटी पेश की। वहीं, छठी कक्षा के बच्चों ने पुलवामा हमले पर प्रस्तुति दी। इसमें बताया गया कि किस तरह छुट्टी पर घर गए फौजी को बुलाते हैं और वह शहादत का जाम पी लेता है। अनिकेत एंड पार्टी ने बेहतरीन देशभक्ति की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की आंखें भर दीं। सातवीं कक्षा के बच्चों शौर्य वालिया, अभिषेक, दिनेश और कुसुम ने शिव भक्ति पर डांस कर वाहवाही लूटी। 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों ने भी शानदार पंजाबी और पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों व खेल तथा शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह बांटे। इस अवसर पर निदेशक वाईएस डोगरा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान प्रधानाचार्य स्वप्न गुप्ता आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें