फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियांवाला बाग नरसंहार के सौ वर्ष पूरे होने पर संगोष्ठी कल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में 21 दिसंबर को जलियांवाला बाग नरसंहार के सौ वर्ष-एक पुनरवलोकन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। ठाकुर जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान नेरी और जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों के इतिहास विद् व शोधार्थी भाग लेंगे। प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने बताया कि जलियांवाला बाग नरसंहार दुखद ऐतिहासिक त्रासदी है। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश भर से आए विद्वान इसके विभिन्न पहलुओं पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

21 दिसंबर को सुबह 10 बजे हिप्र केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. हरमहेंद्र सिंह बेदी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। हिप्र उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डा. अमरजीत शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। निदेशक और समन्वयक शोध संस्थान नेरी चेतराम गर्ग और जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. राकेश कुमार शर्मा व आयोजन सचिव प्रो. संजय कुुमार ने बताया कि अभी विभिन्न प्रदेशों से 50 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हो चुके हैं। चंडीगढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से डा. प्रशांत गौरव बीज वक्तव्य रहेंगे। हिप्र केंद्रीय विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के डीन डॉ. चंद्र दीप, हिप्र विश्वविद्यालय से डॉ. विनय शर्मा, सीमा ठाकुर, पंजाब विश्वविद्यालय से राजेश चंद्र और धनेटा से राजकुमार संदर्भ प्रवक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें