फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा देश है मेरा से जगाई देशभक्ति की अलख

Sun, 20 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शैमरॉक डायमंड स्कूल अणु का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कृत्तिका कुल्हरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद छात्रों ने वंदे मातरम प्रस्तुत किया। इसके बाद स्कूल प्रधानाचार्य मोनिका ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन


इस मौके छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने ऐसा देश है मेरा, चांद तारे जेब में है, इत्ती सी हंसी, बुमरो बुमरो, डीजे वाले बाबू मेरा गाना तो बजा, लकड़ी की काठी, प्रेम रत्न धन पायो आदि गानों पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुख्यातिथि ने बच्चों को सम्मानित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभिभावक किसी भी काम के लिए बच्चों पर दबाव न बनाएं। जिस कार्य में बच्चे रुचि लें, उन्हें करने दें। उन्होंने बेटा-बेटी में अंतर न रखने का भी संदेश दिया। इस मौके पर बच्चों में अर्पित चौधरी, सानवी गुलेरिया, आदित्य, अरनव, साईं, सानवी, सृष्टि, रुद्रांश, यादवी, शैल्जा, सनाया, काव्या, आदित्य, दीपाली, वैभव, अभिनंदन, यश, तृषा, आदिती, पूर्वा, दिव्यांशी, मान्या, नेहा, कार्तिक, पियूष, आरव, अरिधम, आर्यन, ओमिक, दिवांश, दिव्यांश, सूर्यांश, निवेता, नव्या, प्रकुल, पार्थ, ओजस्विनी, नितिश, विराट, अवनी, ख्याति, दक्ष, एरन, योगेश और युगल ने कार्यक्रम में भाग लिया। स्कूल प्रबंधक विवेक ठाकुर ने सभी छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें