आवासीय परिसर के निर्माण पर खर्च खर्च होंगे ढाई करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पशुपालन विभाग हमीरपुर के अधिकारियों को जल्द ही सरकारी क्वार्टर की सुविधा मिलने की उम्मीद है। हिमुडा की ओर से हमीरपुर में विभाग के कार्यालय के साथ आवासीय भवनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण पर करीब ढाई करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। भवन का करीब पचास फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यहां पर टाइप-4 के दो कमरे और टाइप-3 के दो कमरे तैयार किए जा रहे हैं।
पशुपालन विभाग का दावा है कि जल्द ही क्वार्टरों का निर्माण कार्य संपन्न कर लिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को रहने के लिए बेहतर आवास सुविधा मिलेगी। उन्हें अब किराये के मकान में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पशुपालन विभाग हमीरपुर के सहायक निदेशक (परियोजना) डॉ. सतीश वर्मा ने कहा कि टाइप-4 के दो कमरे और टाइप-3 के दो कमरे जल्द बनेंगे। उन्होंने कहा कि आवासीय भवन के निर्माण पर लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ करोड़ की राशि जारी हो गई है। बाकी की राशि के लिए संबंधित विभाग को मांग भेजी गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द भवन बनकर तैयार होंगे।