फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी चौक पर 60 लाख रुपये से बनेगा ओवरहेड ब्रिज

Mon, 13 Oct 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज के बस्सी चौक पर बनेगा ओवर हेड ब्रिज। संवाद
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के बस्सी चौक पर लोगों की सुविधा के लिए 60 लाख रुपये से ओवरहेड ब्रिज बनेगा। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत इसके लिए राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

गौर हो कि बस्सी चौक पर वाहनों की दिनभर आवाजाही रहती है, जिससे यहां काफी भीड़ रहती है। इससे लोगों को बस से उतरने के बाद सरकारी कार्यालयों की ओर जाना मुश्किल होता है। वाहनों की भीड़ से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। समस्या के स्थाई हल के लिए विधायक सुरेश कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष समस्या को उठाया था।
अब मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बस्सी चौक में ओवरहेड ब्रिज के लिए 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हई है। इसके बनने पर लोगों व स्कूल जाने वाले बच्चों को पैदल चलने की बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मैहर ने ओवहेड ब्रिज के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया है।
उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज ने बताया कि ओवरहेड ब्रिज की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें