जोलसप्पड़ स्कूल में साफ सफाई करते एनएसएस स्वयंसेवी। संवाद
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़ में आयोजित एनएसएस शिविर के दूसरे दिन एनएसएस स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी कुमार व सीमा कुमारी की अगुवाई मे स्वयंसेवियों ने प्रभातफेरी निकाली। उसके बाद स्कूल व आस पास के क्षेत्र में सफाई सत्र का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य रत्न जसवाल ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को शिविर में आयोजित गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राकेश कुमार, सीमा कुमारी एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहें।