फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को ब्यास किनारे न जाने की हिदायत

Sun, 22 May 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
अलर्ट। - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंडोह डैम से पानी छोड़े जाने पर निचले क्षेत्रों में ब्यास नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते प्रशासन ने ब्यास नदी के आसपास के स्थलों पर रहने वाले प्रवासी और आम लोगों को नदी के बहाव क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने नदी किनारे रहने वाले गावों के लोगों को आगाह किया कि वे पानी के बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए सतर्क रहें और नदी किनारे न जाएं। उ

न्होंने प्रवासी मजदूरों को भी समझाया कि वह नदी किनारे से अपनी झुग्गी झोपड़ियां हटा कर सुरक्षित स्थलों पर चले जाएं। उन्होंने लोगों से कहा कि ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों मे अधिक गर्मी की वजह से बर्फ पिघल रही है।
विज्ञापन


इस कारण पंडोह डैम में पानी ओवरफ्लो हो रहा है। ओवरफ्लो होने से डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में नदी का जल स्तर कभी भी बढ़ सकता है। ऐसे में खुद को और अपने परिवारों को ब्यास के आसपास न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें