संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी/नादौन/ धनेटा/ हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी, निजी स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को हिंदी का महत्व बताया गया।
राजकीय महाविद्यालय बड़सर में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार ने की। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, सुलेख, कविता पाठन, मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
चित्रकला में अक्षिता प्रथम, अदिति द्वितीय, नेहा तृतीय, सुलेख में अक्षिता प्रथम, प्रियंका द्वितीय, शुभम और मुस्कान तृतीय, कविता पाठन में महक प्रथम, मंगला द्वितीय, नेहा तृतीय, मेहंदी प्रतियोगिता में अंचल प्रथम, नेहा द्वितीय, शिपाली और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. संजय, डॉ, मनोज डोगरा, प्रो. अजय, प्रो. विजय उपस्थित रहे। वहीं नालंदा शिक्षण संस्थान झनियारी में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शिल्पा प्रथम, अनुराधा द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम रही।
चित्रकला प्रतियोगिता में सुप्रिया पहला स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अनामिका शर्मा ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसमें विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
डीएवी स्कूल भड़ोली, नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा ग्राम पंचायत दांदडू में द लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर, विजय वल्लभ शिक्षा महाविद्यालय नादौन, तृषा कालेज ऑफ एजूकेशन में कॉलेज प्रधानाचार्य जयश्री सामंतराय की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजूकेशन में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजित की गई। इसमें कविता वाचन, दोहा वाचन मुख्य रहीं। कविता वाचन में मानसी प्रथम, नीरू और पलक ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
दोहा वाचन में प्रीति प्रथम स्थान पर रही। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. सीमा शर्मा, रजनी बाला और शशिबाला ने निभाई। प्रशिक्षु अध्यापकों ने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रो. एस. प्रीत, रेणु बड़ोदा, मंजू बाला, शिखा शर्मा, रजनी बाला और पूनम ठाकुर मौजूद रहे।