फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अक्षय बने हितकारी मानव अधिकार फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास झा ने दिया नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी में रहने वाले हमीरपुर निवासी अक्षय कुमार को हितकारी मानव अधिकार फाउंडेशन इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बद्दी में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास और प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी की मौजूदगी में अक्षय कुमार को यह कार्यभार सौंपा गया। अक्षय कुमार हमीरपुर जिले के सनाही पंचायत के रहने वाले हैं। हितकारी मानव अधिकार फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास झा की अगुवाई में बद्दी के अमरावती में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास झा ने बताया कि सर्वसम्मति से अक्षय कुमार को हितकारी मानव अधिकार फाउंडेशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास झा और प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने, नागरिकों को कानूनी अधिकार एवं उचित न्याय दिलवाने का प्रयास करेंगे। हितकारी संस्था की ओर से कपड़ा बैंक और पहली रोटी गाय के नाम की मुहिम चलाई हुई है। गरीब कन्याओं के विवाह और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें