विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए चयनित अस्मित ठाकुर।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए पुरुष अंडर-16 वर्ग की टीम का गठन कर दिया है, जिसमें मदर प्राइड पब्लिक स्कूल बड़ा के दसवीं कक्षा के छात्र अस्मित ठाकुर का चयन हुआ है। मदर प्राइड पब्लिक स्कूल बड़ा के स्कूल प्रधानाचार्य प्रदीप ने कहा कि स्कूली छात्र अस्मित ठाकुर अंडर-16 बीसीसीआई विजय मर्चेंट राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि अस्मित ठाकुर ने यह कीर्तिमान छोटी सी आयु में हासिल करके अपने माता-पिता तथा गुरुओं का नाम रोशन किया है। वर्तमान में अस्मित ठाकुर एचपीसीए की ओर से संचालित क्रिकेट अकादमी डैरा परौर में अभ्यास कर रहा है। अस्मित का चयन होने पर क्षेत्रभर में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि अस्मित ठाकुर एक मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं।
इससे पहले उन्होंने जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट मुकाबलों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट हासिल किए हैं। इसके चलते अब अस्मित का चयन अंडर-16 बीसीसीआई विजय मर्चेंट राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अस्मित ठाकुर के पिता संजय ठाकुर भी पूर्व क्रिकेटर हैं। वहीं, दूसरी ओर एचसीए के प्रधान प्रेम ठाकुर व महासचिव अनिल भाटिया ने भी अस्मित ठाकुर के चयन पर बधाई दी है।