नादौन में अग्रिपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन(हमीरपुर)। अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को नादौन में युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर सड़कों पर उतरे युवाओं को युवा कांग्रेस का भी साथ मिला। युवाओं ने इस दौरान विरोध रैली भी निकाली। इस विरोध-प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोंटी संधू ने अपनी समस्त टीम के साथ युवाओं का साथ दिया और विरोध रैली नादौन इंद्रपाल चौक से एसडीएम कार्यालय तक आयोजित की गई।
इस दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोंटी संधू ने कहा कि अग्निपथ योजना ने युवाओं की सारी मेहनत को बर्बाद कर दिया है। इसके साथ ही जो युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहते हैं, उनके सपनों को भी चकनाचूर कर दिया गया, लेकिन युवा कांग्रेस युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को सहन नहीं करेगी।
इसके बाद युवाओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर सुशील, कशिश सहोत्रा, जतिन, आर्यन सेठी, हर्ष मेहरा, अनुराग, शिवांश, साहिल शर्मा, कार्तिक कौशल, आकाश सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।