फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भूमि के सर्वे के बाद फूड हब निर्माण कार्य में प्रशासनिक मंजूरी बनी रोड़ा

Fri, 27 Jun 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

हमीरपुर। शहर में नौ माह से फाइलों में उलझे स्ट्रीट फूड हब के निर्माण कार्य में अब प्रशासनिक मंजूरी बाधा बन गई है। उपायुक्त कार्यालय से मंजूरी न मिलने से कार्य भूमि सर्वे तक ही सीमित रह गया है।
ऐसे में निगम के अधिकारियों को कार्य करवाने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। डेढ़ माह पूर्व नगर निगम की ओर से राज्य चयन आयोग कार्यालय के समीप आठ कनाल भूमि चयनित की गई है, ताकि शीघ्र निर्माण कार्य को शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक प्रशासनिक मंजूरी न मिलने से कार्य फाइलों में ही उलझा हुआ है। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया को लेकर और देरी होगी, जिससे कार्य आगामी वर्ष तक ही पूर्ण हो पाएगा। पछले नौ माह से शहर में निर्माण कार्य को लेकर लगातार देरी हो रही है।
निगम की ओर से पहले पक्का भरो और बाद में भोटा चौक पर स्थित शाॅपिंग कांप्लेक्स पर इसका निर्माण करवाने के लिए जगह चिह्नित की गई थी, लेकिन दोनों ही स्थानों पर जगह कम होने से निर्माण कार्य नहीं हो पाया है।
प्रथम चरण में पक्का भरो में स्ट्रीट फूड हब के लिए चयनित जगह पर पार्किंग का संचालन किया जा रहा है, क्योंकि भोटा चौक पर निर्माण कार्य को लेकर जगह कम पड़ गई थी।
विज्ञापन

ऐसे में अब आठ कनाल भूमि मिलने से नगर निगम ने राज्य चयन आयोग कार्यालय के पास कार्य करवाने का निर्णय लिया है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान 20 अक्तूबर, 2024 को पक्का भरो में स्ट्रीट फूड हब के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी थी, लेकिन जगह की कमी के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
अब पुन: कार्य को लेकर मंजूरी न मिलने से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें