फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी के प्रभावित रूट जल्द होंगे बहाल, टायर खरीद की प्रक्रिया शुरू

Sat, 27 Jun 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। टायरों की कमी के कारण प्रभावित हुए एचआरटीसी के रूटों के जल्द बहाल होने की उम्मीद है। निगम प्रबंधन ने बसों के लिए नए टायरों की खरीद को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
टायर उपलब्ध होते ही प्रभावित रूटों पर बस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल की जाएंगी। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के करीब 170 रूट हैं, जिनमें से लगभग 15 रूट टायरों की कमी के चलते प्रभावित हैं। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषकर विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन से जल्द टायर उपलब्ध कराकर सभी प्रभावित रूटों पर बस सेवाएं बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें