फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 किलो चिकन का ऑर्डर देकर मांगा एडवांस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भाजपा प्रवक्ता विशाल पठानिया सोमवार को चिकन डिलीवरी के चक्कर में एक जालसाज के झांसे में फंस गए। दरअसल एक शातिर ने भारतीय सेना की वर्दी में वीडियो कॉल कर भाजपा प्रवक्ता को कड़कनाथ मुर्गे का 50 किलोग्राम मीट का ऑर्डर दिया। फर्जी सैन्य अधिकारी ने कहा कि सेना के कुछ जवान मीट लेने के लिए हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के समीप मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

750 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाले कड़कनाथ मुर्गे के मीट की डिलीवरी से पहले शातिर ने विक्रेता को अपना पैन कार्ड व्हाट्सएप के जरिये भेजने को कहा ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि जिस व्यक्ति से व्हाट्सएप चैट हो रही है, वह सही है। भाजपा प्रवक्ता ने शातिर की बातों का विश्वास करते हुए उसे अपने पैन कार्ड की प्रति भेज दी। इसके बाद शातिर ने भी आर्मी की वर्दी में फोटो लगा अपना पैन कार्ड की फोटो भेजी। इस पर मीट विक्रेता को यकीन हो गया कि सामने वाला व्यक्ति भारतीय सेना का ही जवान है। इसके बाद गूगल-पे के जरिये मीट विक्रेता से पांच रुपये भेजने को कहा। मीट विक्रेता ने जैसे ही गूगल-पे के जरिये पांच रुपये का भुगतान किया तो शातिर ने बदले में दस रुपये उसके खाते में डाल दिए।
इसके बाद शातिर ने फोन कर कहा कि अब यह कन्फर्म हो गया है कि आपका पैन कार्ड और अकाउंट नंबर सही है। 750 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से 50 किलो मीट के 18500 रुपये बनते हैं। शातिर ने कहा कि भारतीय सेना का एक नियम है कि विक्रेता को पहले आधी कीमत खरीदार के पक्ष में डालनी होती है, उसके बाद सेना के अकाउंट से वापस सामान की डिलीवरी की पूरी रकम और अग्रिम राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस पर मीट विक्रेता का माथा ठनका और उसने कहा कि वह एडवांस नहीं दे सकता। थोड़ी देर बाद एक अन्य व्यक्ति का फोन आया कि सैन्य अधिकारी ने तुरंत माल की डिलीवरी करने और एडवांस राशि खाते में डालने के लिए कहा है। लेकिन भाजपा प्रवक्ता ने खाते में रुपये डालने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

उधर, भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने इस बारे में पुलिस में सूचना दे दी है, ताकि शातिर उसके पैन कार्ड और खाते का गलत इस्तेमाल न कर सके।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि इस बारे में शिकायत पत्र मिला है। मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वह ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अपना बैंक खाता और एटीएम कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें