-विद्यार्थी लेट फीस के साथ ले सकते हैं प्रवेश
-पहले 10 अप्रैल निर्धारित की गई थी तिथि
-
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी अब 30 अप्रैल तक लेट फीस के साथ दाखिला ले सकेंगे। अभिभावकों और विद्यार्थियों की मांग पर शिक्षा विभाग ने राहत प्रदान की है। पूर्व में विद्यार्थियों को स्कूलों में दाखिले को लेकर 10 अप्रैल तक का समय दिया गया था। अधिकांश विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाए थे। ऐसे में विद्यार्थियों ने विभाग से दाखिला तिथि में छूट प्रदान करने की मांग थी।
वर्तमान में जिलेभर के छह शिक्षा खंडों में शैक्षणिक सत्र 2026-25 के तहत प्रवेश प्रक्रिया चली हुई है। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए तिथियों में बदलाव किया गया है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में दाखिला ले सकें।
विद्यार्थी 30 अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे। स्कूल प्रमुखों को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर