हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दाखिले की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब शैक्षणिक सत्र शुरू होने के 90 दिन के भीतर ही बच्चों का दाखिला करवाना होगा।
सरकार की ओर से तिथि बढ़ाए जाने पर अभिभावकों को अतिरिक्त समय मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद प्री-प्राइमरी में नए दाखिले नहीं हो सकेंगे।
स्कूलों में उपलब्ध सीटों और विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार पंजीकरण किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य दाखिला प्रक्रिया को समयबद्ध कर शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित करना है।
प्री-प्राइमरी में दाखिले की अंतिम तिथि सत्र के 90 दिन तक ही होगी। अभिभावक समय रहते बच्चों का पंजीकरण करवाएं। निर्धारित अवधि के बाद दाखिले का मौका नहीं मिलेगा। -भवानी सिंह, जिला समन्वयक, प्री-प्राइमरी