फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय में दिव्यांगों के लिए रैंप बनाए प्रशासन

विज्ञापन
नेचुरल डिसेबल एसोसिएशन के सदस्य मांगों को लेकर उपायुक्त से मिलने जाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त कार्यालय में आने वाले दिव्यांगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनके लिए रैंप की व्यवस्था की जानी चाहिए। यह मांग नेचुरल डिसेबल एसोसिएशन के सदस्यों ने की है। इस बारे में शनिवार को समस्याओं और मांगों को पूरा करने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र सिंह सिपहिया ने कहा कि रैंप बनने से दिव्यांगों की मुश्किलें आसान होंगी। इसके अलावा उन्होंने उपायुक्त कार्यालय में कैंटीन खोलने का भी आह्वान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बस अड्डा में रोजाना हादसे होते रहते हैं। ऐसे में दिव्यांगों, बुजुर्ग और बच्चों के लिए बस अड्डे में प्रवेश से दुकानों तक खुरदरी टाइलें लगाई जाएं। यूडीआईडी कार्ड एचआरटीसी बसों में चालू किया जाए। बसों में दो-तीन सीटें दिव्यांगों के लिए उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने मांग की है कि अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों की लाइन के साथ दिव्यांगों की भी लाइन लगाई जाए। साथ ही मुफ्त दवाईयां और प्रमाणपत्र बनाए जाएं। उन्होंने दृष्टिहीन दिव्यांगों को आईआरडीपी और बीपीएल सूची में शामिल करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें