दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : mathura
हमीरपुर। हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके उपरांत प्रशासन व संबंधित जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया। विपिन शर्मा ने बताया कि शुक्कर खड्ड से पाहलू मंदिर के नीचे डिस्पेंसरी के पास सड़क के दोनों और नालियां बंद पड़ी हैं। बरसात का सारा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पैदल चलने या दोपहिया वाहनों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में रात को आपातकालीन सेवाओं के लिए कोई भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं होता है। संगठन ने मांग की है कि आपातकालीन सेवाओं के लिए डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आयुर्वेदिक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का पद लंबे समय से खाली पड़ा है। इसे तत्काल प्रभाव से भरा जाए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर का खेल मैदान बंद है। इस कारण लोगों को यहां पर सैर करने में दिक्कत आ रही है।
उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि गेट का ताला खोलकर शहर के लोगों को सैर करने के लिए सुविधा प्रदान की जाए। इस मौके पर केसी गौतम, मनोहर लाल कानूनगो, युद्धवीर पठानिया, हेमराज शर्मा, प्रकाश सेन, ओपी नंदा, अनिरुद्ध डोगरा, आरसी चागरा, संतोष कुमारी, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहे।