फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने शौर्य मशाल यात्रा निकाली

Sun, 27 Jul 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शाम 8:00 के करीब हमीरपुर बाजार में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता। संवाद।
विज्ञापन
हमीरपुर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर गांधी चौक हमीरपुर से शहीदी स्मारक स्थल तक शाम 8:00 बजे के करीब शौर्य मशाल यात्रा निकाली गई। इसमें विधायक हमीरपुर आशीष शर्मा और विधायक बड़सर इंद्रदत्त लखनपाल की अगुवाई में भाजपा मंडल शहरी एवं ग्रामीण के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस यात्रा के दौरान बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सभी सैनिकों को नमन किया गया। विधायक आशीष ने कहा कि शौर्य मशाल यात्रा का उद्देश्य कारगिल युद्ध में बलिदान हुए सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना और उनकी याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना रहा। इस यात्रा में शामिल लोगों ने बलिदानी सैनिकों के प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट की और उनके परिवारों को भी नमन किया।
इस दौरान अभी सेवारत पर पूर्व सैनिकों को देश के लिए दी गई उनकी सेवाओं के लिए नमन किया। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें सैनिकों के बलिदान की याद दिलाता है और हमें उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में देशभक्ति और सैन्य बलों के प्रति सम्मान की भावना जागृत होती है।
विज्ञापन

शौर्य मशाल यात्रा के दौरान लोगों ने सेना एवं देश के जयकारे लगाए और बलिदानी सैनिकों के सम्मान में नारे लगाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शहरी श्रीपाल शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री, तेन सिंह, राजेश ठाकुर, प्रमोद पटियाल, सुरेश सोनी, अजय रिंटू सहित पूर्व सैनिक व अन्य मौजूद रहे।

शाम 8:00 के करीब हमीरपुर बाजार में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें