फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या का प्रयास करने वाले को उपलब्ध करवाया राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या का प्रयास करने वाले प्रवासी मजदूर सतीश कुमार व उसकी पत्नी को प्रशासन ने राशन उपलब्ध करवा दिया है। इसके साथ ही जिला भर में रह रहे प्रवासी लोगों के लिए भी राशन की कोई कमी न हो, इसके लिए उपायुक्त हमीरपुर ने मंदिर न्यास दियोटसिद्ध, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से विशेष व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 26 मार्च के अंक में रोजगार न मिलने और खाद्य सामग्री के अभाव में एक प्रवासी व्यक्ति की ओर से फंदा लगाने के प्रयास का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। वीरवार को एसडीएम किरण बड़ाना ने राशन भेंट किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया है। सतीश ने आर्थिक तंगी के कारण गले में फंदा लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। यह देखकर पत्नी ने दराट से रस्सी काटकर उसे बचाया था। वहीं, पुलिस कर्मचारियों ने भी पीड़ित परिवार को 1000 देकर उसकी सहायता की है। सतीश का 7 माह का एक बेटा भी है। एसडीएम ने कहा कि पीड़ित को राशन उपलब्ध करवा दिया गया है। अगर कुछ और जरूरत होगी तो हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें