फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराएं ठेकेदार नहीं तो नपेंगे : डीसी

Thu, 26 Mar 2020 04:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
उपायुक्त हरिकेश मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत बाहरी राज्यों से हमीरपुर में रोजगार के लिए पहुंचे मजदूरों को कर्फ्यू के दौरान राशन और दवाइयों की व्यवस्था ठेकेदार करेंगे। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति और बिजली बोर्ड समेत अन्य विभागों में विभिन्न निर्माण कार्यों के टेंडर लेने वाले ठेकेदारों को मजदूरों के लिए राशन और दवा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। बाहरी राज्यों से ये मजदूर संबंधित ठेकेदारों के बुलावे पर हमीरपुर पहुंचे थे। कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते अपने घरों में कैद हो गए हैं। 

विज्ञापन


इनमें अधिकतर के पास खाने को राशन नहीं बचा है। छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिन्हें दूध की आवश्यकता है। कई बच्चे बीमार भी हो रहे हैं, जिन्हें सर्दी, जुकाम और खांसी ने जकड़ लिया है। इनकी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उपायुक्त ने कहा कि जिले के कई ठेकेदारों ने बाहरी राज्यों से मजदूर बुलाए हैं। कर्फ्यू के दौरान अगर किसी मजदूर को राशन उपलब्ध नहीं होता है तो यह ठेकेदारों को देखना होगा। प्रशासन के पास सभी ठेकेदारों की सूची है। ठेकेदार इस संकट की घड़ी में मजदूरों की पूरी मदद करें। फिर भी कोई समस्या आती है तो प्रशासन पूरी मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें