फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य संस्थानों में करें पर्याप्त दवाइयों का भंडारण : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं व बच्चे के टीकाकरण विवरण एक्सेल शीट पर तैयार करें अधिकारी : सीएमओ
विज्ञापन


जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सीएमओ ऑफिस में जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, डॉ. अजय अत्री, डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. सुनील वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कालिया, डॉ. केके, डॉ. अरविंद कौंडल, डॉ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. अभिनीत शर्मा, लेखाकार, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी गर्भवती महिलाओं व बच्चे के टीकाकरण का पूरा विवरण समय पर एक्सेल शीट पर तैयार करें। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में दस्त रोग की आशंका बनी रहती है। इसके कुशल प्रबंधन के लिए ओआरएस पैकेट, जिंक की गोलियां, क्लोरिन की गोलियां आदि समस्त सामग्री का प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में समुचित भंडारण सुनिश्चित करें। इसके अलावा पानी की स्वच्छता, हाथों की सफाई, पर्यावरण की स्वच्छता पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं और स्वास्थ्य संस्थानों पर रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन करें। साथ ही उनके फोन नंबर संस्थानों में डिस्प्ले कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें