फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ मंदिर की कैंटीन में नहीं मिल रहा नाश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में श्रद्धालुओं को प्रसाद, रोट की ही मिल रही सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं को कैंटीन में नाश्ते की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मंदिर न्यास की ओर से चैत्र मास मेलों से पूर्व प्रस्तुत किए गए एजेंडा में मंदिर न्यास की ओर से अस्थायी तौर पर दी गई कैंटीन में श्रद्धालुओं को नाश्ता देने की घोषणा की गई थी लेकिन वर्तमान में कैंटीन में श्रद्धालुओं को कैंटीनों में प्रसाद और रोट की ही सुविधा मिल पा रही है। इससे श्रद्धालुओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
मंदिर में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित देश विदेशों से श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं ऐसे में कैंटीनों में नाश्ते की सुविधा न मिलने से उन्हें काफी निराशा झेलनी पड़ रही है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर लंगर की भी व्यवस्था की गई है लेकिन लंगर भवन दोपहर 12.30 बजे खुलता है। ऐसे में दोपहर तक श्रद्धालुओं को भूख पेट रहना पड़ रहा है। जसप्रीत, जसवंत कौर, मनप्रीत, लक्की, निक्का सिंह, रणजीत आदि ने कहा कि मंदिर न्यास की ओर से अपर बाजार और लोअर बाजार में दो कैंटीनें चलाई जा रही हैं जिसमें लोअर बाजार की कैंटीन को मंदिर न्यास की ओर से अस्थायी तौर पर किराये पर दिया गया है जबकि दूसरी कैंटीन का संचालन न्यास की ओर से स्वयंस्तर पर किया जा रहा है लेकिन अभी तक एक भी कैंटीन में श्रद्धालुओं को नाश्ते की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि जो आउटसोर्स पर कैंटीन चलाई जा रही हैं, उनके संचालकों को इस संदर्भ में कहा गया है। जल्द श्रद्धालुओं को यहां पर नाश्ते की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें