फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पाठ्यक्रम के साथ गतिविधि पुस्तिका बढ़ाएगी ज्ञान

Sun, 27 Apr 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के प्राथमिक स्कूलों में अब विद्यार्थी पाठ्यक्रम के साथ गतिविधि पुस्तिका से भी पढ़ाई करेंगे। विद्यार्थियों को खेल-खेल के माध्यम से पढ़ाई करवाने के लिए पुस्तिका सहायिका के रूप में कार्य करेंगी।
जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में छह शिक्षा खंडों के लिए 1000 पुस्तिकाएं पहुंची है। संस्थान के बाद खंड स्तर पर पुस्तकों का आवंटन किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से गतिविधि पुस्तिका विशेष तौर पर निपुण भारत मिशन के अनुरूप बनाई गई है, ताकि पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को भाषा, गणित में निपुण और शब्द बोलने में आसानी हो सके।
विज्ञापन

स्कूलों में कार्यरत जेबीटी शिक्षक विद्यार्थियों के लिए पुस्तिका के अनुसार निर्धारित गतिविधियों का आयोजन करेंगे। इसके उपरांत स्कूलों में विद्यार्थियों को गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी।
वर्तमान में जिलाभर के 403 प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करवाई जा रही है। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान एक साथ गतिविधियों के माध्यम से देने के लिए पुस्तिका बनाई गई है।
विज्ञापन

इसमें हिंदी माध्यम में पहली और दूसरी दोनों कक्षाओं के लिए अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित की गई हैं। गतिविधियां हिंदी, गणित और मौखिक रूप में बनाई गई हैं, ताकि स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों के आधार को मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें