फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युवक का नशा करते हुए वीडियो वायरल

Sun, 27 Apr 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सरेड़ी के अमरोह क्षेत्र में युवक का नशा करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। व्यक्ति पंजाब नंबर की गाड़ी में बैठकर नशा कर रहा था। वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक गाड़ी लेकर जा चुका था। यह युवक अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसके साथ कुछ महिलाएं भी थीं।
विज्ञापन

युवक का नशा करते हुए वीडियो किसी ने बना लिया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। जैसे ही यह वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस की ओर इस युवक को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई। हालांकि, अभी तक इस युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। सरेड़ी पंचायत प्रधान राजेश कुमार का कहना है कि ऐसे मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें