फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिझड़ी में चलेगा विशेष एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बड़सर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिझड़ी में कोरोना संक्रमित व्यक्ति का मामला सामने आने के बाद यहां विशेष एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत आगामी तीन दिनों में पंचायत के लगभग साढ़े चार हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। विशेष एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की 30 टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें अगले तीन दिनों में पंचायत के प्रत्येक घर में पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। इसके अतिरिक्त बफर जोन में आने वाली पांचों पंचायतों के सात वार्डों में 16 टीमें स्क्रीनिंग करेंगी। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर जांच सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक संक्रमित व्यक्ति के 17 प्राथमिक संपर्क सामने आए हैं। इनमें से 16 के नमूने जांच के लिए एकत्र कर लिए गए हैं। जिनमें परिजन भी शामिल हैं। एक अन्य संपर्क में आया व्यक्ति परिवार को यहां लेकर आने वाला टैक्सी चालक है जो दिल्ली लौट गया है और उसके बारे में जानकारी संबंधित अधिकारियों के साथ साझा की गई है। संक्रमित व्यक्ति के द्वितयिक संपर्कों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त स्थानीय प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभिन्न लोगों की सहायता ली जा रही है। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने आग्रह किया है कि संपर्क में आए लोग स्वयं भी इस बारे में स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग या पंचायत को सूचित कर सकते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि वे स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग टीमों को अपना पूर्ण सहयोग दें और कोई भी जानकारी न छिपाएं।
पांच पंचायतों के सात वार्ड बफर जोन में
कोई भी व्यक्ति या वाहन अंदर-बाहर नहीं जा सकेगा
हमीरपुर। बड़सर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिझड़ी के दुधार गांव में दिल्ली से लौटे व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आने के बाद ग्राम पंचायत बिझड़ी के समस्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने यह आदेश पारित किए हैं। आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत बिझड़ी को कंटेनमेंट जोन जबकि, समीप की पांच पंचायतों के सात वार्डों को बफर जोन बनाया गया है। बफर जोन में ग्राम पंचायत बल्ह-बिहाल पंचायत के वार्ड नंबर एक कराह, वार्ड नंबर दो पधयाण, ग्राम पंचायत सकरोह के वार्ड नंबर एक बिहरू, ग्राम पंचायत दलचेड़ा के वार्ड तीन चलसाई और वार्ड नंबर चार कोटला, ग्राम पंचायत डंढवीं के वार्ड नंबर दो कच्छवीं और ग्राम पंचायत सोहारी के वार्ड पांच मंगोंटी बघेड़ राजपूतां को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में बाहर से कोई भी व्यक्ति या वाहन अंदर नहीं जा सकेगा और न ही अंदर से बाहर आ सकेगा। केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों व वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में दी गई छूट भी समाप्त कर दी गई है। कंटेनमेंट जोन में लोगों को दूध, किराना, फल-सब्जियों, दवाइयां और रसोई गैस सिलिंडर सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से घर पर ही करने की व्यवस्था की जा रही है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें